अंबेडकरनगर। राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान पर पूरे भारतवर्ष में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी क्रम में करणी सेना अवध प्रांत के उपाध्यक्ष शिवम सिंह सिलावट छात्र नेता ने नगहरा से लेकर गोसाईगंज तक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और रामजीलाल सुमन पर जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा करवाई व गिरफ्तारी की मांग की है इस मौके पर राज सिंह धनंजय सिंह शुभम सिंह नीरज सिंह शांतनु सिंह अमन सिंह हर्ष सिंह आदि विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।





