
अम्बेडकरनगर। रोडवेज अकबरपुर तथा याकूबपुर कटारिया बाईपास अकबरपुर मार्ग से जो यात्री महाकुंभ प्रयागराज के लिए जा रहे हैं उनका स्वागत उप जिलाधिकारी अकबरपुर अरविंद कुमार त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी अकबरपुर द्वारा पुष्प वर्षा एवं माला पहनाकर किया गया। उप जिलाधिकारी अकबरपुर द्वारा अवगत कराया गया कि महाकुंभ के श्रद्धालुओं के सुगम यातायात एवं परिवहन के साथ-साथ उनके सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर किया जा रहा है।





