दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र के पतौना गांव में बच्चों को बुकिंग में साथ ले जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हुई है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पतौना निवासी सादिक का पुत्र आसिफ ई रिक्शा चलाता है जिसको बुक करके गांव के निवासी राजकुमार पुत्र कैलाश 28 मार्च को लेकर मया बाजार गया हुआ था, रास्ते में बैटरी डिस्चार्ज होने के कारण रिक्शे को टोचन करके ले जाया गया , दोनों वापस 29 मार्च को सुबह घर आए थे ।रविवार राजकुमार कहीं जा रहा था, रास्ते में मिले सादिक ने राजकुमार को रोक कर पूछा कि मेरे पुत्र को  बिना मुझे बताएं क्यों ले गए थे? इसी बात को लेकर दोनों में तू -तू, मैं- मै, के बाद मारपीट शुरू हो गई, वहां पर ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव किया गया। मारपीट में राजकुमार के हाथ घुटने में चोट आई है ।
थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार के पिता कैलाश की तहरीर पर  नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

_—आसिफ के विरुद्ध दो माह पहले छेड़छाड़ का दर्ज हुआ था मुकदमा—-_

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजकीय पौधशाला पहितीपुर में काम करने वाली एक बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दो महापूर्व आसिफ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसकी विवेचना चल रही है।

_—मानसिक रूप से बीमार_

बताया जा रहा है सादिक,
थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि सादिक मानसिक रूप से बीमार रहता है।

_—-गांव में सामान्य है स्थित,_

थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में किसी भी प्रकार का कोई तनाव नहीं है, दो लड़कों के बीच  मारपीट की घटना हुई है जिसके संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *