गुजरात अधिवेशन में जनपद अम्बेडकर नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे मेराजुद्दीन किछौछवी – डॉ विजय शंकर तिवारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस के विस्तारित महाधिवेशन में एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी जनपद अम्बेडकर नगर का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज गुजरात रवाना हो गए जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी ने बताया कि बेलगावी कर्नाटक का सत्र स्थगित होने के उपरांत कल आगामी 8 अप्रैल को देश भर के एआईसीसी सदस्यगणों की बैठक को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी संबोधित कर संगठन को मजबूत करने पर गहन विचार विमर्श करेंगे।


उप्र कांग्रेस में जनपद का सशक्त प्रतिनिधित्व करनेवाले उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ जियाराम वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नामचीन चिकित्सकों के दल ने गुजरात अधिवेशन में आये समस्त कांग्रेस जनों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए गुजरात प्रदेश कांग्रेस के साथ कोआर्डिनेट कर रहा है।मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि यह जनपद अम्बेडकर नगर के लिए गौरव की बात है।गौरतलब है कि उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा जियाराम वर्मा और एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ गुजरात साथ साथ रवाना हुए।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *