मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार, कबूलपुर गांव में कागजों पर नाला खुदाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद में मनरेगा कार्यों में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी और जांच का हवाला देकर प्रकरणों को फाइलों में दबा दिया जाना अब आम बात हो गई है। ताजा मामला जलालपुर विकासखंड के कबूलपुर गांव का है, जहां ग्राम प्रधान और सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं।

बरसात के इस मौसम में कागजों पर नाला खुदाई का कार्य दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर हकीकत बिल्कुल अलग है। बताया जा रहा है कि सर्विस रोड से नदी तक नाला खुदाई के नाम पर अलग-अलग मास्टर रोल संख्या 4809, 4810, 4811, 4812 और 4813 में कुल 50 मजदूरों को कार्यरत दिखाया गया है। जबकि हकीकत यह है कि मौके पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से केवल धन निकासी का खेल चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आगामी चुनाव को देखते हुए अवैध तरीके से धन की निकासी की जा रही है। वहीं जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जलालपुर दिनेश राम से टेलीफोनिक संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। डीसी मनरेगा से संपर्क करने पर मीटिंग में व्यस्त होने की बात कही गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच की जाए तो गांव के कई अन्य घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *