लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को पहितीपुर बाजार में अश्लील हरकत करते दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी राह चलती लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे और अश्लील गाने गा रहे थे, जिससे स्थानीय महिलाएं व छात्राएं असहज और शर्मिंदगी महसूस कर रही थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रामप्रताप वर्मा व हेड कांस्टेबल अजय कुमार शुक्ला क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक बाजार के पास महिलाओं पर छींटाकशी कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने देखा कि एक युवक सार्वजनिक रूप से महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा है। पुलिस को देखकर आरोपी सकपका गए और भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश यादव पुत्र गिरेन्द्र यादव निवासी संघतिया शहजादपुर, थाना अकबरपुर उम्र 22 वर्ष और अंकित निषाद पुत्र पुद्दन निषाद निवासी रामपुर गिरंट, थाना भीटी उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 296 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *