जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वृहद विधिक साक्षरता कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Spread the love

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किया गया जागरूक

अवधी खबर संवाददाता

सुलतानपुरजनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुलतानपुर सुनील कुमार-चतुर्थ की अध्यक्षता व प्रधान न्यायाधीश फरहा मतलूब, अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम संध्या चौधरी,

अपर जनपद न्यायाधीश-द्वितीय/नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश पाण्डेय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुक्ता त्यागी, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी तथा समस्त न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिती में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर एक दिन, एक जगह ढेरों सुविधाएं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण/पुष्पार्जन तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथिगणों का पौधा भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ नुक्कड़ नाटक-मध्यस्थता के द्वारा किया गया जिसका प्रस्तुतीकरण विधि के विद्याथिर्यों के द्वारा किया गया। नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य घरेलु तथा आपसी विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने हेतु आम जन को प्रेरित करना था।

जनपद न्यायाधीश द्वारा अपने सम्बोधन में आज के इस शिविर को लगाने के उद्देश्य को बताया, उन्होंने कहा कि मध्यस्थता से हम आपसी छोटे विवादों को आसानी से सुलझा सकतें हैं, उन्होंने बच्चों के टीकाकरण तथा 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल की वैक्सीन लगवाने पर विशेष जोर दिया, उन्होंने कहा कि इससे हम उनको भविष्य में होने वाले कैंसर के खतरे से बचा सकते हैं।

उन्होंने परिसर में लगे सभी विभागों के शिविर व उन विभागों की योजनाओं की जानकारी व लाभ लेने हेतु आमजन को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विधिक जानकारी एवं विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उन्हें उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।


इसी प्रकार प्रधान न्यायाधीश , अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम व अपर जनपद न्यायाधीश-द्वितीय ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक विधिक सहायता एवं न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। आमजन अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनें तथा ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आमजनमानस को प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसमें प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, दिव्यांगजन अधिकार योजना, मिशन शक्ति योजना, किसान सम्मान निधि योजना, छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (राशन योजना), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।


जनपद न्यायाधीश द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। तदोपरान्त जनपद न्यायाधीश द्वारा विभिन्न विभागों उद्यम विभाग की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों संदीप कुमार, नजीब खान, प्रेम चन्द्र, रजनी बाला को टूल किट व डेमो चेक वितरण किया गया। ग्राम विकास विभाग की मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभार्थी इंद्रावती, दिनेश, मीना, संगीता देवी को आवास की डेमो चाबी का वितरण किया गया। श्रम विभाग की मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत लाभार्थी देवी प्रसाद, सत्यप्रकाश, रोहित गौतम, सोनू कुमार को डेमो चेक का वितरण किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के लाभार्थी मनीराम, बुशरा, मंजू को स्मार्ट केन व कान की मशीन का वितरण किया गया।

इसी प्रकार अग्रणी बैंक प्रबन्धक की नन्दिनी कृषक योजना, जिला पूर्ति विभाग की उज्जवला योजना, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग तथा डूडा की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत लाभार्थी जीतेन्द्र, सत्यम, विष्णु, संचिता, अर्थव, रंजीत, रिशु, राधव, सूर्यपाल, अखण्ड प्रताप, सूरज, कनीज फातिमा, पूजा, दुर्गा, मालती, रमेश, अनिल को डेमो चेक, डेमो सिलेण्डर, पुस्तक आदि का वितरण किया गया।
जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा परिसर में लगे सभी विभागीय स्टॉलों ग्राम विकास, श्रम, पूर्ति, उद्यम, कृषि, बेसिक शिक्षा, माटीकला, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थय, अग्निशमन तथा पुलिस सहित सभी विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा उनके द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी व उनके द्वारा आमजन मानस को किस प्रकार का लाभ दिया जा रहा है की जानकारी प्राप्त की गयी।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ना तथा आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। इस अवसर पर योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ, पात्रता की शर्तों, आवश्यक अभिलेखों तथा आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, दिव्यांगजनों एवं समाज के कमजोर वर्गों के हितार्थ संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार आवेदन करने तथा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य न्याय एवं विधिक सहायता की पहुंच आमजन तक सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, जिससे समाज के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिल सके।


अपर जनपद न्यायाधीश-द्वितीय द्वारा मंच व सभागार में उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यकम के समाप्ति की धोषणा की गयी। मंच का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुक्ता त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय

Spread the love

Spread the love– सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने…


Spread the love

कुमारगंज में धूमधाम से मनाया गया भव्य दीपोत्सव, बाबा गोरखनाथ रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा माँ जालपा देवी भवानी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दीपावली की खुशियाँ साझा कर सामाजिक एकता का दिया संदेश कुमारगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *