2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

बूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को कुर्की बाजार, अकबरपुर स्थित मदरसा नबी हसन इदरीशी, वरसावां-हासिमपुर में पार्टी की समीक्षा बैठक एवं सामाजिक समरसता जागरूकता अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का मंत्र दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। ऐसे में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुटता, अनुशासन और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करें।

सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसेवा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के मद्देनजर सक्रिय भूमिका निभाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

इस दौरान वीरेंद्र राजभर, पारस मिश्रा, के. निषाद, राधिका पटेल, संदीप राजभर, रामानंद राजभर, अर्जुन चौहान, रत्नेश राजभर, राहुल राजभर, आसाराम राजभर, हीरालाल राजभर, लालजी राजभर, अरविंद राजभर, अनुराग राजभर, संजय राजभर, मुन्ना राजभर, प्रीति राजभर, लक्ष्मी राजभर और बादाम राजभर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *