भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने विकास चौधरी

Spread the love

संगठन में 1997 से सक्रिय, पहली बार मिली जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता विकास चौधरी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व की अनुमति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य ने विकास चौधरी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

विकास चौधरी ने एक वार्ता के दौरान बताया कि वह वर्ष 1997 से भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े हुए हैं और लगातार संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं सक्रियता बनाए रखे हैं। लंबे समय से संगठन में कार्य करने के बाद उन्हें पहली बार जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। व्यवसाय जगत में भी विकास चौधरी की अपनी पहचान है।

वह मूल रूप से टांडा विधानसभा क्षेत्र के सूरापुर के निवासी हैं। जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पिछड़े वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *