मुख्यमंत्री ने समाजसेवी को भेजा प्रशंसा पत्र, रक्तवीरों के योगदान को किया नमन

Spread the love

सेवा ही धर्म टीम के संस्थापक धर्मवीर सिंह बग्गा के नेतृत्व में जनसेवा के कार्यों को मिली पहचान, सम्मान को नीरज मौर्य ने रक्तदाताओं और पूरी टीम को किया समर्पित

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर (अंबेडकरनगर)। समाजसेवा, रक्तदान और जरूरतमंदों की मदद के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले रामनगर महुवर डिहवा, आलापुर निवासी समाजसेवी नीरज मौर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री की ओर से दो अक्टूबर 2026 को जारी इस प्रशंसा पत्र में उनके सेवा भाव, सामाजिक संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई है। इस उपलब्धि से क्षेत्र के समाजसेवियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि लोकतांत्रिक समाज की वास्तविक शक्ति उन नागरिकों से बनती है, जो निःस्वार्थ भाव से समाज के हित में कार्य करते हैं। नीरज मौर्य जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। वे जरूरतमंदों की समस्याओं को समझकर उनकी आवाज उचित मंच तक पहुंचाते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया है।

मुख्यमंत्री से प्रशंसा पत्र मिलने पर नीरज मौर्य ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस उपलब्धि का श्रेय रक्तदाताओं, रक्तवीरांगनाओं और पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी रक्तवीरों और वीरांगनाओं का है, जिन्होंने हमारी अपील पर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह हमारी टीम की सामूहिक मेहनत और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद और किसी का जीवन बचाने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं है। परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के सहयोग से ही समाजसेवा की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

जिले में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था सेवा ही धर्म टीम के संस्थापक एवं अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बग्गा के नेतृत्व में जरूरतमंदों की सहायता, रक्तदान जागरूकता और मानवीय सेवा से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं। संस्था से जुड़े सदस्य जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। टीम की इसी सामूहिक सेवा भावना ने समाज में एक अलग पहचान बनाई है।

नीरज मौर्य को मुख्यमंत्री की ओर से मिला प्रशंसा पत्र इसी सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने वाला प्रोत्साहन माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ऐसे सम्मान न केवल समाजसेवियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं को भी रक्तदान और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।

नीरज मौर्य को मुख्यमंत्री की ओर से प्रशंसा पत्र मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मौर्य, ग्राम प्रधान दीपक मौर्य शाहपुर औराव, समाजसेवी विजय कुमार मौर्य, कुलदीप मौर्य, राहुल मौर्य, महंथ सालिक गिरी, अभिषेक मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, रणविजय मौर्य, अतुल सोनी, घनश्याम गौतम, सुनील गौतम, राज कपूर यादव, अब्दुल्लाह इदरिसी, विजय नारायण पाण्डेय, जयशंकर त्रिपाठी, रवींद्र गौतम, नागेंद्र बहादुर यादव, नदीम हैदर, कृष्णा मौर्य और रामरतन निराला सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी ने उम्मीद जताई कि सेवा ही धर्म टीम के संस्थापक धर्मवीर सिंह बग्गा के नेतृत्व में नीरज मौर्य और पूरी टीम भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद, रक्तदान जागरूकता और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *