ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां में धूमधाम के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

Spread the love

  • संविधान हमें मार्गदर्शन देता है और सभी के लिए समानता, न्याय और स्वतंत्रता को भी सुनिश्चित करता है – जयसिंह शर्मा, प्रबन्धक
  • आजादी का यह पर्व हमें उन वीर सपूतों को याद दिलाता है जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया – विपुल जैन, नेशनल अवार्डी
  • गणतंत्र दिवस का यह दिन हमें एकजुट होकर काम करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है – ब्रिजेश शर्मा, प्रधानाचार्य

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल मवीकलां खेकड़ा में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के प्रबंधक जय सिंह शर्मा, अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, मुख्य अतिथि विपुल जैन, प्रधानाचार्य ब्रिजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर, ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ किया। स्कूल प्रबन्ध समिति द्वारा आमंत्रित अतिथियों का माला, पटका व पगड़ी पहनाकर अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। स्कूल प्रबन्ध समिति की ओर से स्कूल के अध्यापकों सहित समस्त स्टॉफ को उनके सराहनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक जयसिंह शर्मा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसी ने हमें एक समाजवादी, संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया।

बताया कि देश को 1947 में स्वतंत्रता मिली, लेकिन संविधान को अपनाने से ही हम वास्तव में एक कानूनी ढांचे के तहत एकजुट हुए। संविधान हमें मार्गदर्शन देता है और सभी के लिए समानता, न्याय और स्वतंत्रता को भी सुनिश्चित करता है। विपुल जैन ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें उन वीर सपूतों को याद दिलाता है जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे अनेकों महान नेताओं के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य ब्रिजेश शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। यह दिन हमें एकजुट होकर काम करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। आज हम एक ऐसे देश के नागरिक हैं जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हैं।

हमें इस अधिकार का सम्मान करते हुए अपने देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर ओमबीरी, रामकिशोर शर्मा, संगीता शर्मा, नेहा चौधरी, दीपा जैन, इंदु शर्मा, शिखा शर्मा, परविंदर कुमार, मानसी ठाकुर, शालू धामा, शिवानी कश्यप, मोनिका चौधरी, काजल चौधरी, अनु चौधरी, मंजू सहित स्कूल के सैंकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *