कनकपट्टी ग्राम प्रधान का एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ चयन,अंबेडकर नगर से हुए रवाना

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर।कनक पट्टी ग्राम सभा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विकास खंड अकबरपुर क्षेत्र के कनकपट्टी के ग्राम प्रधान बालमुकुंद वर्मा का पुणे महाराष्ट्र में एक्सपोजर विजिट के लिए चयन किया गया है। कार्यक्रम 22 से 26 मार्च तक पुणे महाराष्ट्र में होगा। ग्राम प्रधान को लखनऊ निदेशालय से पत्र मिला है प्रधान ने बताया कि अपने ग्राम पंचायत में कराए गए। विकास कार्यों को जाकर दिखाने और वहां के एक्सपोजर विजिट में सीखने का कार्य करेंगे जिससे विकास कार्यों को माडल रूप में ग्राम पंचायत, क्षेत्र और जनपद में एक संदेश दिया जा सके कि हमारा ग्राम पंचायत हमारा गांव एक शहरी क्षेत्र के रूप में भी विकसित हो सकता है।

इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तकनीक की दुनिया में सोशल मीडिया से लेकर सभी चीजों पर ध्यान केंद्रित हो। 25 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इसमें अंबेडकर नगर जनपद के कनकपट्टी के प्रधान बालमुकुंद बर्मा का चयन हुआ। इसके पूर्व मे ग्राम प्रधान बालमुकुंद बर्मा 26 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय परेड में सम्मिलित होने का गौरव लेकर मुख्यमंत्री प्रथम पुरस्कार से सम्मानित एवं आइसो सर्टिफिकेशन अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा प्रमाणित ग्राम सचिवालय पुरस्कार मिला चुका है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *