आखिर कब होगी महिला की ओर से जहांगीरगंज थाने में तैनात दरोगा पर लगाए गए आरोपों की हकीकत की जाँच और कार्यवाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। जिले के थाना जहांगीरगंज में आखिर कब होगी महिला की ओर से जहांगीरगंज थाने में तैनात दरोगा प्रमोद खरवार पर लगाए गए आरोपों की हकीकत की जाँच और कार्यवाई। माह भर से अधिक समय से महिला लगा रही न्याय की गुहार, महिला के आरोपों की सच्चाई जानने एवं जांचने के बजाय आरोपियों की ही तरफ से पेशबंदी में जुटे ज़िम्मेदार।
अक्सर अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाले जहांगीरगंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक पर थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासिनी महिला द्वारा अपने विपक्षियों के साथ-साथ उन पर भी लगाया गया गंभीर आरोप सोशल मीडिया पर कई दिनों से हो रहा वायरल , बना जन चर्चा का विषय।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो वीडियो में महिला जमीनी विवाद में अपने विपक्षियों पर छेड़खानी करने एवं बदसलूकी करने का तो लगा ही रही है आरोप , साथ ही साथ जहांगीरगंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक पर भी काम करने की एवज में ₹30000 की डिमांड करने अथवा खुश करने की बात करने का भी लगा रही आरोप।

सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो एवं ऑडियो में महिला द्वारा उक्त आरोपो के बाबत माह भर पूर्व ही माननीय मुख्यमंत्री , महिला आयोग , पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही की मांग को लेकर लिखित शिकायती पत्र भेजे जाने एवं न्याय दिलाए जाने की भी कही जा रही बात।महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है जिसको जानने एवं जाचने की भी नहीं महसूस की गई जिम्मेदारों की ओर से अभी तक जरूरत।फिलहाल जन चर्चा का विषय बना हुआ है उक्त महिला का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एवं ऑडियो।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *