डॉ लोहिया इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ हुआ संपन्न

Spread the love

वार्षिकोत्सव में सांसद अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री पवन पांडे ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

अयोध्या।बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेरपुर खपरैला बाजार में स्थित डॉक्टर लोहिया इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा सांसद अवधेश प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान गब्बर मौजूद रहे, 27 विद्यालयों के छात्र छात्रों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं को सांसद अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री पवन पांडे ने साइकिल व अन्य उपहार देकर पुरस्कृत किया।विद्यालय के प्रबंधक एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने इस मौके पर अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया ।

मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि विद्यादान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं हो सकता ऐसे में विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से बेहतरीन शिक्षा ग्रहण कर उन्हें समाज को आगे ले जाने में मदद करनी चाहिए ।शिक्षा के क्षेत्र में तमाम अवसर है जिसका फायदा विद्यार्थियों को उठाना चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार में कन्या विद्या धन दिया है बेटियों को लैपटॉप दिया है बेरोजगारी भत्ता दिया है गरीबों को समाजवादी पेंशन दिया है बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया है किसानों को मुक्त सिंचाई दिया है।

2027 में जब सपा की सरकार बनेगी तो पुनः ये योजनाएं चालू की जायेगी। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करने पहुंचें पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही ।विद्यालय के प्रबंधक एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से हम समाज को और बेहतर बना सकते हैं इसलिए हमारे समाज में शिक्षा का विशेष महत्व है ।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राकेश चौरसिया,सपा जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, राम जी पाल,जेपी यादव, ओ पी पासवान,राजेश पटेल,जिला सचिव रोली यादव, विकास यादव, बख्तियार खान, औरौनी पासवान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *