विद्यालय के पूर्व प्रबंधक व दो अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

Spread the love

गोण्डा। जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र अन्तर्गत सदाशिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा समिति कर्मडीह कला से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय के पूर्व प्रबंधक सत्रोहन द्विवेदी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

34 लाख के गबन का आरोप, फर्जी शपथ पत्र देकर खुद को बचाने की हो रही कोशिश

शिकायत में बताया गया कि शत्रोहन द्विवेदी संस्था की कृषि योग्य भूमि से होने वाली आय और विधायक निधि से मिले धन को गबन कर रहे थे। उन्होंने लगभग 34,33,755 रुपये निकालकर निजी उपयोग में खर्च कर लिये। इसके साथ ही, उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी अयोध्या के समक्ष एक फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें कहा गया कि संस्था की कोई आय नहीं है और इसका ऑडिट कराना जरूरी नहीं है, जबकि संस्था के खाते का संचालन स्वयं वह ही कर रहे थे।

अध्यक्ष से जबरन दस्तावेजों पर कराए गए हस्ताक्षर, जान से मारने की धमकी

राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि बीते 6 फरवरी को जब वे डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी अयोध्या में पेशी के बाद लौट रहे थे, तभी चंदापुर पुलिया के पास सत्रोहन द्विवेदी ने उन्हें रोककर अवैध तमंचा दिखाया। जबरन कुछ सादे कागज और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए। मामले की शिकायत थाने के साथ पुलिस अधीक्षक से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में थाना प्रभारी वजीरगंज ने बताया क़ी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई क़ी जा रही है।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *