श्रवण क्षेत्र के घाटों की साफ सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश
अवधी खबर संवाददाता
प्रमोद कुमार वर्मा
अंबेडकरनगर। नमामि गंगे परियोजना एवं जिला गंगा संरक्षण समिति अंबेडकरनगर के संयुक्त तत्वावधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम का आयोजन श्रवण क्षेत्र धाम पर सा कुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग की तरफ से किया गया था। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को प्रभागीय वनाधिकारी ने माला पहनकर स्वागत किया।

सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ श्रवण क्षेत्र के घाटों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि सभी को अपने आस पास स्वच्छता रखनी चाहिए। जिससे बीमारियां न पनप सके।सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय विधायक धर्मराज निषाद एवं प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी ने घाटों के किनारे छायादार पौधे रोपित किये। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल हुए। छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।





