जिलाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला ने की मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी से नेपियर मलाई घास उगवाने की माँग

Spread the love

बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला की अगुवाई में में गौरक्षा प्रकोष्ठ अंकित उपाध्याय ने विकास भवन स्थित कार्यालय में पहुंचकर डॉक्टर अरुण कुमार गुप्ता मुख्य पशुधन चिकित्सा अधिकारी को अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। गौ रक्षा प्रमुख के यशस्वी जिलाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला ने गौशालाओं में गौ वंशों के पालन पोषण के लिए सरकार से प्राप्त होने वाली धनराशि गौ वंशों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खर्च करने का मांग किया। उन्होंने समय समय पर गौ वंशों का मेडिकल परीक्षण करने व रोग से बचाव के लिए जिले में जितने भी गौ आश्रलय हैं नियमित टीकाकरण कराने व पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने तथा गौ वंशों के स्वास्थ्य लिए सरकार द्वारा आने वाली धनराशि में भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने का भी मांग किया है।

प्रेस वार्ता करते हुए गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला ने कहा कि गौ वंशों का नियमित जांच कराकर उन्हें स्वस्थ रखा जाए और यदि किसी गौ वंश की आकस्मिक मौत होती है तो तत्काल उसका मेडिकल परीक्षण कराकर मृत्यु का कारण स्पष्ट किया जाय कि आखिर गौ वंश के मौत की सच्चाई व कारण क्या था। उन्होंने जनपद के सभी गौ आश्रलय में गौ वंशों के असामयिक मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार गौ वंशों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर जनपद में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है मगर गौ आश्रलय में आए दिन गौ वंश काल के गाल में समा रहे हैं यदि उनका समय समय पर मेडिकल परीक्षण होता तो उनकी मौत कब और कैसे हुई इसका पता चलता और उनके मौत का जिम्मेदार कौन है तो निः सन्देह उसपर प्रभावी कार्रवाई कराकर उसे दंड दिलाने का कार्य किया जाता।

उन्होंने कहा कि गौ वंशों के मौत पर उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया जाता बल्की दोष व भ्रष्टाचार छिपाने के लिए उन्हें ठिकाने लगा दिया जाता है जो कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिलाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला ने गौ वंशों के लिए इस नेपियर मलाई घास लगाने के लिए भी मांग की है जो गौ वंशों को स्वस्थ रखने में काफी सहायक होती है जिसको लेकर मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी ने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी द्वारा आने वाले दिनों में गौ वंशों के लिए जल्द ही नेपियर मलाई घास उपलब्ध कराई जाएगी जो जिले के सभी गौ आश्रालय के गौ वंशों के लिए संजीवनी साबित होगी। इस अवसर पर गौ रक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष नितिन चौबे ब्लॉक उपाध्यक्ष दुबौलिया अंबरीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *