भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का महादेवा विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

बस्ती। महादेवा विधानसभा के भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारों के साथ उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया जिससे माहौल पूरी तरह भाजपा मय हो गया।कार्यक्रम के संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महादेवा विधानसभा की प्रारंभिक सीमा बेलाडी से लेकर नगर बाजार, बेईली, कुसौरा, कलवारी, चकदहा, पाऊ, गायघाट, कुदरहा, लालगंज, बानपुर, देईसाड़, मथौली, बनकटी, महादेवा, बोकनार, हलुआपार, पाकरडाड़, महसो और सोनूपार तक जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। प्रत्येक स्थान पर कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था इस भव्य आयोजन से स्पष्ट हो गया है कि महादेवा विधानसभा में भाजपा की जड़ें और भी मजबूत हो रही हैं और कार्यकर्ताओं का जोश व समर्पण पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत कर रहा है।

अपने स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और अंत्योदय के सपने को साकार करने का संकल्प लिया जिलाध्यक्ष ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रवि सोनकर, ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, राकेश श्रीवास्तव, अरविन्द पाल, बाल कृष्ण तिवारी, केके दुबे, रघुनाथ सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, सुरेन्द्र तिवारी, अभिषेक कुमार, शैलेन्द्र दुबे, ब्रहमदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, महंत पाल, विश्वजीत पाल, विजयभान सिंह, संजय चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, अंकित पाण्डेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ल, सुनील सिंह, रवि तिवारी, श्रुति अग्रहरी, प्रेम प्रकाश चौधरी, पिन्टू सोनकर, रमेश चक्रवर्ती समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *