संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर दस आदि शक्ति नगर में एक 27 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव मिला जिसकी सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बता दें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है मृतका की पहचान 27 वर्षीय पुष्पा गुप्ता पत्नी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है पुष्पा का शव उनके घर में लगे पंखे से लटकता हुआ पाया गया फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुष्पा गुप्ता के पति राकेश गुप्ता कप्तानगंज चौराहे के पास स्थित अमृत मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने यह भी बताया कि मृतका का एक चार वर्ष का बेटा भी है और वह वर्तमान समय में गर्भवती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सके पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या फिर इसमें किसी तरह की कोई साजिश तो शामिल नहीं है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *