रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो तस्कर गिरफ्तार एक लाख पन्द्रह हजार रुपए का नशीला पदार्थ बरामद

Spread the love

बस्ती। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिसमें आरोपियों के कब्जे से 51.5 लीटर ANREX नशीला पदार्थ बरामद हुआ है बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब एक लाख पन्द्रह हजार रुपये आंकी गई हैं। आपको बात दें कि पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से अहमर खान उर्फ तारिक उम्र 30 वर्ष व रमजान शेख उम्र 21 वर्ष को पकड़ा है दोनों आरोपी बलरामपुर जिले के निवासी हैं इनके पास से दो बैग में 515 शीशी ANREX बरामद हुई प्रत्येक शीशी में 100 एमएल नशीला पदार्थ था। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्हें ये दवाइयां सिद्धार्थनगर के इटवा बाजार स्थित जायसवाल मेडिकल हॉल से मिली थी इन्हें मुंबई पहुंचाने के एवज में प्रति व्यक्ति 5000 रुपये और वापसी का किराया मिलना था। बता दें कि यह अभियान आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद को देखते हुए चलाए जा रहे एक विशेष अभियान का हिस्सा है। एडीजी रेलवे प्रकाश डी० डीआईजी रेलवे राहुल राज और एसपी रेलवे संदीप कुमार मीना के निर्देश पर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, मुख्य आरक्षी राजेश वर्मा, आरक्षी विजय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी शिवशंकर गुप्ता व मुख्य आरक्षी अखलेश कुमार की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *