धूमधाम से मना ईद का त्योहार जिले में 326 मस्जिदों और 157 ईदगाहों में अदा की गई नमाज गरीबों में बांटी गई ईदी जकात

Spread the love

बस्ती। ईद-उल-फितर का त्योहार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया जिले की 326 मस्जिदों और 157 ईदगाहों में अकीदतमंदों ने पारंपरिक परिधानों में नमाज अदा की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी बड़ों ने छोटों को ईदी दी और गरीबों में जकात का वितरण किया गया तीस दिनों के रोजे के बाद अकीदतमंदों में अपार उत्साह देखने को मिला। तो वहीं कड़ी धूप के बावजूद लोग ईदगाह पहुंचे तथा बाजारों में बड़े-बूढ़े और बच्चे खरीदारी करते नजर आए आपको बता दें कि शहर की बीस प्रमुख मस्जिदों में विशेष नमाज का आयोजन हुआ इनमें ईदगाह, खैर इंटर कॉलेज, टाउन क्लब जीएन मस्जिद, निसार साहब मस्जिद और जामिया हनफिया रहमतगंज प्रमुख रहीं दारूल उलूम, दरिया खां, गड़गोडिया और कसाईबाड़ा में भी नमाज अदा की गई।

जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही थी ताकि शान्ति व क़ानून व्यवस्था में कोई व्यवधान पड़ने से पहले अराजक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके इसके साथ ही जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान व सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी क्षेत्र का भ्रमण कर लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *