श्रवण धाम पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई चैत्र रामनवमी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। श्रवण धाम पर चैत्र रामनवमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।जहां अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ 5 अप्रैल 2025 को अंबेडकर नगर जिला अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा पूजन किया गया और रात्रि में जिलाधिकारी अंबेडकर नगर अखंड रामायण पाठ में लगभग दो घंटे का समय दिया प्रसाद वितरण किया, वहीं 6 अप्रैल को हवन पूजन कर,कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

हवन के बाद कन्या पूजन में जिलाधिकारी डा. अविनाश सिंह,पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ,एम एल सी हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला , एडीएम सदानंद गुप्ता, एस डी एम अनिल तिवारी देवी स्वरूपा कन्याओं का चरण धोकर पूजन किया। कन्याओं को भोजन कराने के पश्चात चुनरी भेंट की गई भंडारे की शुरूआत हुई।

महिलाओं को जिलाधिकारी के साथ सभी अधिकारियों ने महिलाओं को स्वयं भोजन परोसकर भंडारे की शुरुआत किया। उसके बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठकर स्वयं भोजन किया। भारी संख्या में दूर दराज से आए और स्थानीय लोगों ने भंडारे में भोजन किया। आकर्षण का केंद्र प्रयागराज से आए आसमान में उड़ रहे दो बड़े ड्रोन रहे जो सभी भक्तों पर पानी के फुहारो की बरसात कर रहे थे।

श्रवण धाम की प्रधान पुजारी राजपत्ति उर्फ बच्ची दास ने जिला अधिकारी को रुद्राक्ष की माला पहनकर उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी ने सभी छोटे बड़े अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। सभी तहसील ब्लॉक पर रामनवमी का त्यौहार मनाया गया जो प्रशासन की तरफ से आदेश था। जिलाधिकारी के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य आज स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है जहां श्री राम और भोलेनाथ की मूर्ति लगने के बाद विशाल काय हनुमान जी की मूर्ति लग रही है। जिसका उद्घाटन हनुमान जयंती के दिन यानी आने वाले मंगलवार को किया जाएगा।

श्रवण धाम की जिम्मेदारी स्वयं जिलाधिकारी ने ली है जब से श्रवण धाम के बारे में सोचा है तब से श्रवण धाम की तस्वीर बदल गई है।अन्नावा और पहितीपुर में श्रवण धाम के नाम से गेट बनने का काम शुरू हो गया है। भंडारे में जिले के अधिकारियों के साथ जनता प्रतिनिधि एम एल सी डा.हरिओम पांडे, विधायक धर्मराज निषाद, भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, एस पी अम्बेडकर नगर, सी डी ओ अम्बेडकर नगर, एडीएम सदानंद गुप्ता अम्बेडकर नगर, एसडीएम अकबरपुर,तहसीलदार अकबरपुर, कोतवाल श्रीनिवास पांडे , सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी कटेहरी, सचिव अनिल सिंह, लाल बहादुर पाल मंडल अध्यक्ष, राहुल पांडे चौकी प्रभारी श्रवण क्षेत्र धाम पर अपने हमराही के साथ मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *