चौपाल में असम राज्य के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को सराहा

Spread the love

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के गांव गांव चलो अभियान में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी नगर पालिका क्षेत्र रौतापार वार्ड की सभासद मंजू श्रीवास्तवा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष के साथ आयोजित चौपाल में संवाद किया। केंद्र एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के द्वारा ‘सेवा सुरक्षा सुशासन’ के सिद्धांतों के तहत आम जनमानस के लिए किया जा रहे आर्थिक सहायता स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त राशन गैस कनेक्शन आवास योजना के लाभार्थियों ने मोदी सरकार को धन्यवाद एवं अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सभासद मंजू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और सरकार का ध्येय है कि सभी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिले। सभासद मंजू श्रीवास्तवा ने अपने वार्ड के सभी सम्मानित महिलाओं, माताओं को सरकार के अभियान व उद्देश्य को घर-घर पहुंचने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पत्रों तक पहुंचने के लिए बाध्य है। सभासद प्रतिनिधि व नगर महामंत्री सुभाष श्रीवास्तव ‘डब्लू’ ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी जी का जोरदार स्वागत करते हुए वार्ड के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का ध्वज लेकर हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाला गया जिससे वार्ड में उत्साह पूर्ण वातावरण का माहौल रहा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ला, बनकटी चेयरमैन प्रतिनिधि अरविंद पाल, अमृत कुमार वर्मा, राजकुमार शुक्ला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज सिंह, गिल्लम चौधरी, के.के.गुप्ता, श्रवण श्रीवास्तव, शाश्वत पांडे, आशीष शुक्ला, सचिन शुक्ला, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राजन ठाकुर, संतोष पांडे, राजकुमार चौधरी, रत्नेश श्रीवास्तव, जयराम जायसवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, उदयभान पांडे, राधेश्याम चौधरी, दुर्गेश प्रताप सिंह, शिवाकुमार, दिनेश श्रीवास्तव, नरसिंह श्रीवास्तव, श्यामलाल, शिवनाथ, ओम प्रकाश गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव, सुखराम यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव, संजय यादव, विनय राजपूत, विष्णु शंकर शर्मा, घनश्याम शर्मा, नेहालता श्रीवास्तव, पुष्पा जयसवाल, साधना आर्य, शांति आर्य, वंदना आर्य, सुनीता, पूजा, ‌ बबीता, सीमा, सविता सोनी, पुष्पा श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, बेबी लक्ष्मी श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, चंद्रप्रभा गुप्ता, मालती शर्मा, सुशीला देवी, रूपा, शांति यादव, इशलावती यादव, सहित वार्ड के हजारों संख्याओं में महिलाएं एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *