बाबा साहब की जयंती पर झंडे को लेकर युवक की पिटाई मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस

Spread the love

कलवारी बस्ती। जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है घटना रविवार शाम देर शाम की है घायल युवक संतोष कुमार के पिता रामसूरत ने पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके बेटे की बाइक में बाबा साहब अंबेडकर का झंडा लगा था जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। बता दें कि घायल संतोष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है परिवार का आरोप है कि यह हमला पहले नियोजित था तो वहीं पुलिस का कहना है कि विवाद बाइक में पेट्रोल खत्म होने को लेकर शुरू हुआ था।

सीओ प्रदीप कुमार तिवारी के अनुसार एक पक्ष की बाइक में पेट्रोल खत्म होने से वह रास्ते में रुक गई थी दूसरे पक्ष ने बाइक हटाने को कहा तो इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया तथा पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है रामसूरत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *