27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश

अवधी खबर संवाददाता

टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को लक्ष्मी मैरिज लान, चिंतौरा में तैयारी बैठक आयोजित कर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सम्मेलन में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएं।

उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को लक्ष्मी मैरिज लान, चिंतौरा में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे। ऐसे में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ जुटने की जरूरत है।

विधायक राममूर्ति वर्मा ने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम में अनुशासन, एकजुटता और संगठन की ताकत दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और पूरी जिम्मेदारी के साथ सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया। सपा नेताओं ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *