ग्राम पंचायत सचिव एक बार फिर सुर्खियों में……. ग्रामीणों का गंभीर आरोप, शिकायत

Spread the love

भीटी ब्लॉक में तैनाती के दौरान पूर्व में सरकारी धन गमन का मुकदमा है दर्ज

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए तरह-तरह की नीति अपना रहे वहीं पर आज एक अजूबा सामने आया है, गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि ग्राम सचिव रात के अंधेरे में बुलाता है पंचायत भवन पर और सरकारी लाभ के बारे में बताता है और सरकारी लाभ देने के लिए शुल्क भी लेता है फिलहाल अगर देखा जाए तो यह नए तरीके का मामला सामने प्रकाश में आया है। पूरा मामला विकास खण्ड टाण्डा क्षेत्र के अन्तर्गत आलमपुर शेखपुर पियारेपुर गौरा गुजर, जोत अफजल, बेलहरी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने ग्राम सचिव के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव राम बलिराम द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पी.एम. आवास आदि के नाम पर ग्रामीणों से रूपया माँगा जाता है। रूपया न देने की दशा में ग्रामीणों के कार्य में काफी बाधा उत्पन्न हो रही है। विपिन वर्मा, विजय प्रकाश सूरज वर्मा, राकेश, जियाराम दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सचिव कभी पंचायत भवन पर नही मिलते है और महिलाओं के रात्रि के समय पंयाचत भवन पर बुलाते है और सरकारी लाभके बारे में बता कर महिलाओं को बरगलाते है।बिना रूपये लिए सचिव द्वारा कोई कार्य नहीं किया जाता है।

भीटी ब्लाक में तैनाती के दौरान पूर्व में भी अहिरौली थाने में सरकारी धन के गमन मामले में रामबली राम सचिव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। फिलहाल ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकरनगर को लिखित शिकायत देकर ग्राम सचिव के ऊपर कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल अब देखना होगा इस मामले में कितना गंभीरता से लिया जाता है और कारवाई कब होती है यह चर्चा का विषय बना हुआ है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *