अवैध अतिक्रमण कर्ताओं पर चला बुल्डोजर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर(अम्बेडकर नगर)।थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम जयसिंहपुर गांव निवासी बृजेश मौर्य की भूमिधरी खतौनी की भूमि गाटा संख्या 75 पर तारा देवी आदि दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था जिसे कल जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर खाली कराया। पीड़ित बृजेश मौर्य ने धारा 24 के तहत उप जिलाधिकारी न्यायालय में बाद दायर किया था जिसके अनुक्रम में 10.8.2024 को उपजिला अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा 8,5.2025 को पत्थर नसब कराते हुए दबंग को अतिक्रमण खाली करने को निर्देशित किया गया था।

दबंगों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए पत्थर नसब होने के बाद भी जमीन से अतिक्रमण व अवैध कब्जा खाली नही किया। पीड़ित बृजेश मौर्य ने जिलाधिकारी को तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया प्रार्थना पत्र को जिला अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा खाली करवा कर गाटा संख्या 75 की फोटो भेजी जाए। उप जिला अधिकारी आलापुर ने राजस्व निरीक्षक रामकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व टीम गठित कर गाटा संख्या 75 पर पहुंचकर बुलडोजर लगाकर अवैध कब्जा खाली करवाते हुए पीड़ित बृजेश मौर्य को गाटा संख्या 75 पर कब्जा दिलाया गया।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *