एबीवीपी ने नगर खेल कुंभ एक दिवसीय रन फॉर मैराथन का किया आयोजन

Spread the love

गोंडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नंदनी नगर जिले द्वारा किसान इंटर कॉलेज मोतीगंज में युवा पखवाड़ा के अंतर्गत रन फॉर मैराथन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ किसान इंटर कॉलेज मोतीगंज के प्रधानाचार्य राधामोहन पांडेय जी ने किया। राधामोहन पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी के विचारों से ही राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा।

स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं,आज उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा ने अपने वक्तव्यों में कहा कि स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने से राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा। नगर खेल कुंभ में 10 मेधावियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान आयुष सिंह,द्वितीय स्थान दीपक वर्मा व तृतीय स्थान सुमित ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय तिवारी,अमरेश प्रजापति,राम गोविंद,शिवम हरिओम पांडे,राम लखन यादव ,शक्ति कपूर आदि लोग शामिल थे।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खान को मिली अहम जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveसदस्य बनाए जाने पर भाजपा नेताओं व समर्थकों ने जताई खुशी, दी बधाई अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जनपद के अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़नपुर, कुर्की निवासी नेहा…


    Spread the love

    सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण दिलाया जाये -जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत कटेहरी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *