संविधान गौरव गोष्ठी का हुआ आयोजन

Spread the love


अंबेडकरनगर। संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी की उपस्थिति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता और जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव के संचालन में संविधान गौरव गोष्ठी का आयोजन किया गया।


संविधान गौरव गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के सपनों को साकार कर रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा गांव के गरीब परिवारों के समृद्धि के लिए अनेकों कार्य और कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में 299 लोग संविधान सभा में नामित किए गए थे। डॉ भीम राव अंबेडकर ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए थे।संविधान की 104 बार किए गए संशोधनों में सबसे अधिक बार कांग्रेस सरकार ने संशोधन किया था। डॉ भीम राव अंबेडकर और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की चित्र को संसद की सेंट्रल हाल में भाजपा सरकार ने लगवाया। भाजपा सरकार में ही अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को मान सम्मान और सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।


अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी भारत के पहले कानूनमंत्री रहे हैं। बाबा साहब को प्रधानमंत्री पण्डित अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में मिला था। बाबा साहब की स्मृतियों से संबंधित संग्रहालय और पंचतीर्थ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बनवाकर बाबा साहब और दलित समाज को सबसे बड़ा सम्मान मिला है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू करने का विरोध बाबा साहब ने किया था। बाबा साहब की विरोध के बाद भी जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए 370 संविधान में शामिल किया। धारा 370 को हटा कर भाजपा सरकार ने बाबा के विचारों का सम्मान किया।
गोष्ठी को महिला आयोग सदस्य पूर्व विधायक अनीता कमल,भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा, अंकित मंडेला, परशुराम चौधरी ने भी संबोधित किया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से जगदीश राजभर,डॉ धीरेंद्र सिंह,सतपाल पटेल,अरविंद सिंह डिंपू,रवींद्र भारती, अरविंद उपाध्याय,सर्वेश कुमार सिंह, नीरज सोनी,गौरव श्रीवास्तव,आकाश कुमार,राजेश्वर गौतम,कौशलेंद्र निराला,शिवम आर्या,रमेश चंद्र,श्री कृष्ण,सियाराम,जितेंद्र कन्नौजिया, प्रेम चंद्र,राकेश गौतम,मुकेश कुमार, पवन कुमार,विश्राम,रोहित कुमार बौद्ध,मनोज कुमार,सगेलू राम,राम करन आदि शामिल रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

    Spread the love

    Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


    Spread the love

    अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *