एबीवीपी ने नगर खेल कुंभ एक दिवसीय रन फॉर मैराथन का किया आयोजन

Spread the love

गोंडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नंदनी नगर जिले द्वारा किसान इंटर कॉलेज मोतीगंज में युवा पखवाड़ा के अंतर्गत रन फॉर मैराथन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ किसान इंटर कॉलेज मोतीगंज के प्रधानाचार्य राधामोहन पांडेय जी ने किया। राधामोहन पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी के विचारों से ही राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा।

स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं,आज उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा ने अपने वक्तव्यों में कहा कि स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने से राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा। नगर खेल कुंभ में 10 मेधावियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान आयुष सिंह,द्वितीय स्थान दीपक वर्मा व तृतीय स्थान सुमित ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय तिवारी,अमरेश प्रजापति,राम गोविंद,शिवम हरिओम पांडे,राम लखन यादव ,शक्ति कपूर आदि लोग शामिल थे।


Spread the love
  • Related Posts

    धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

    Spread the love

    Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


    Spread the love

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *