उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री चयनित, व्यापारियों ने दी बधाई

Spread the love

जलालपुर अम्बेडकर नगर । जिले में व्यापार मंडल को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार रात्रि को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक की गई। व्यापारी एकता और व्यापारियों की सुरक्षा समेत विषयों पर चर्चा किया गया। सर्वसम्मति से व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष पद पर हरिओम सोनी और महामंत्री पद पर शरद जायसवाल को नियुक्त की गई। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष हरिओम सोनी,नगर महामंत्री शरद जायसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि जब तक व्यापारी एकजुट नहीं होगा तब तक उसका उत्पीड़न होता रहेगा।हमारी एकता ही हमारी शक्ति है।उन्होंने व्यापारी से एकजुट होने की अपील की। विकाश निषाद ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री आदित्य गोयल,जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि,जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र,जिला मंत्री शंभु गुप्ता,मनीष सोनी,सतनाम सिंह,अमित गुप्ता गौरव जायसवाल,दीपचंद जायसवाल,सुमित गुप्ता,सर्वेश जायसवाल ,उमेश जायसवाल,राजू जायसवाल, नन्द कुमार गुप्ता, हसनज़ादे, राशिद अख्तर,संतोष गुप्त आदि व्यापारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *