गैर इरादतन हत्या के आरोपी चिकित्सक को आखिरकार जेल भेजा गया

Spread the love

तीन दिन तक चली पंचायत के बाद पुलिस ने लिया सख्त कदम

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जहांगीरगंज पुलिस ने आखिरकार गैर इरादतन हत्या के गंभीर आरोप में आरोपी चिकित्सक डॉ. जामवंत यादव को जेल भेज दिया है। यह कदम लंबे दबाव और उच्चाधिकारियों के कड़े हस्तक्षेप के बाद उठाया गया। पिछले तीन दिनों से जहांगीरगंज थाने में आरोपी चिकित्सक के लिए एक अनोखी पंचायत चल रही थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

आरोप है कि आरोपी को थाने की हवालात में डालने के बजाय उसे थाने परिसर में खुली छूट दी गई, जहां वह बेफिक्र होकर घूमता रहा और लोगों से बातचीत करता रहा। इस वजह से पूरे तीन दिन तक आरोपी थाने में ही पंचायत करता रहा। डॉ. जामवंत यादव, जो माडरमऊ रोड स्थित मामपुर नरियाँव के अमन हॉस्पिटल के संचालक हैं, पर तिलकटण्डा से लेकर संतकबीरनगर की उमरिया बाजार तक अवैध अस्पतालों का संचालन करने का आरोप है।

स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले को जानते हुए भी चुप्पी साधे रहे। अमन हॉस्पिटल को दो बार सील किया जा चुका है, बावजूद इसके अस्पताल चालू रहा और मरीजों का इलाज होता रहा।राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की महारमपुर गांव की प्रसूता नीतू यादव की इलाज में कथित लापरवाही के चलते हुई मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैला।

इस घटना ने अस्पताल पर लगे आरोपों और पुलिस की मूकदर्शी की पोल खोल दी। हंगामे और मीडिया दबाव के बाद जहांगीरगंज पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। हालांकि पहले पुलिस आरोपी को जेल भेजने में संकोच करती रही, लेकिन उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देशों के बाद आज उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में चिकित्सकीय परीक्षण के बाद माननीय जनपद न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।

अब सवाल यह है कि आगे क्या? यह कार्रवाई एक बड़ी जीत मानी जा रही है, लेकिन स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा और प्रशासनिक जवाबदेही के लिए लगातार कड़ी निगरानी की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *