भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।देश के स्वतंत्रता की 78 वें वर्ष पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक मण्डल में देश भक्ति से ओत प्रोत भारत माता की जय,वंदे मातरम और वीर शहीद अमर रहे की गगनभेदी नारा लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में आम जन के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।


टांडा विधानसभा क्षेत्र के बसखारी मण्डल में निकली तिरंगा यात्रा के अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा नेता रुद्र प्रसाद उपाध्याय,ओमकार गुप्ता,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,वीरेंद्र वर्मा,सदावृज राजभर,रवि कन्नौजिया,माधुरी राजभर सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों के साथ बसखारी बाजार में निकले तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि तिरंगा के सम्मान में भाजपा आम जन के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर देश की एकता और अखंडता की संकल्प दिला रहे हैं कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति से भारतीय सैनिकों ने आपरेशन सिंदूर में आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर पाकिस्तान की सरजमीं को हिला दिया था।

कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्म निर्भर बन रहा है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आस पास के घरों पर तिरंगा फहराने की अपील किया। कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है।तिरंगा हमें देश की एकता, अखंडता और बलिदान की याद दिलाता है। इसके सम्मान की रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है। हर घर तिरंगा फहराने का अभियान भाजपा ने वर्ष 2022 में शुरू किया था।
अभियान जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने बताया कि अब तक 12 मंडलों में तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाल कर देश भक्ति की अलख जन जन में जगाया। शेष मंडलों में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *