कटेहरी विधानसभा के पांच स्थानों पर सुबह नौ बजे से शुरू हुआ आयोजन, रात नौ बजे तक चलेगा कार्यक्रम
अवधी खबर संवाददाता
प्रमोद कुमार वर्मा
अम्बेडकरनगर। करवा चौथ के पावन पर्व पर क्षेत्र की बहनों की खुशियों में सहभागी बनने के लिए समाजसेवी एवं कटेहरी विधानसभा क्षेत्र-277 के भावी विधायक पद प्रत्याशी मारूत मिश्रा की ओर से अनूठी पहल की गई है। बुधवार सुबह नौ बजे से क्षेत्र की महिलाओं और बहनों को कुशल मेहंदी कलाकारों द्वारा निःशुल्क मेहंदी लगाने का कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह आयोजन रात नौ बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम के लिए सेनपुर चौराहा, भीटी चौराहा, रामबाबा, कटेहरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर तथा अशरफपुर बरवां में व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर बहनों को निःशुल्क मेहंदी लगाई जा रही है, जिससे वे करवा चौथ के त्योहार को उत्साह और उमंग के साथ मना सकें।
मारूत मिश्रा की इस पहल को त्योहार के अवसर पर महिलाओं के प्रति सम्मान, अपनत्व और सेवा भाव से जोड़कर देखा जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की बहनों को करवा चौथ के उल्लास में शामिल करते हुए उनकी खुशियों को और बढ़ाना है।
मारूत मिश्रा ने क्षेत्र की सभी बहनों का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है।




