मोबाइल छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार, एक मोबाइल व बाइक बरामद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर केशव कुमार के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी भीटी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर काही–सेनपुर मार्ग से बुधवार तड़के करीब 4:51 बजे दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सौरभ निषाद उर्फ पुन्नू पुत्र बृजलाल निषाद निवासी गोविन्दापुर थाना भीटी उम्र 22 वर्ष , रंजीत निषाद पुत्र स्व. गुरु प्रसाद निषाद निवासी गजनपुर थाना गोसाईगंज, जिला अयोध्या, उम्र लगभग 19 वर्ष शामिल हैं। दोनों आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला से समंथा चौराहे के पास से मोबाइल छीन लिया था।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल महमूद अहमद, कांस्टेबल नवनीत, कांस्टेबल रामनरेश भारद्वाज और कांस्टेबल विनय यादव शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *