मदापुर मंदिर चौराहे पर भी रुकेंगी रोडवेज बसें

Spread the love

संवाददाता राघवेंद्र सिंह

मोहनलालगंज। लखनऊ।मदापुर से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अब बड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने मदापुर मंदिर चौराहे को नया प्राइमरी बस स्टॉप घोषित कर दिया है। अब इस मार्ग पर चलने वाली सभी रोडवेज बसें यहां ठहरेंगी और यात्रियों को चढ़ाया-उतारा जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रायबरेली बॉर्डर टोल प्लाजा से लखनऊ के बीच अब तक केवल मोहनलालगंज ही अधिकृत स्टॉप था। इस बीच लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर कोई बस स्टॉप न होने से ग्रामीणों को भारी असुविधा उठानी पड़ती थी।

स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुमार अवस्थी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत और निगोहां प्रेस क्लब द्वारा चलाई गई मुहिम, जिसकी खबरें दो दर्जन से अधिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हुईं, को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने यह बड़ा निर्णय लिया। अब सभी चालक व परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि मदापुर मंदिर चौराहे पर यात्रियों को नियमानुसार चढ़ाया-उतारा जाए तथा किराया भी नियम के अनुसार ही लिया जाए।मदापुर निवासी रामचंद्र ने खुशी जताते हुए कहा कि “अब हमें बस पकड़ने के लिए न तो बिनौरी तक पैदल जाना पड़ेगा और न ही पारा तक। यह फैसला हमारे लिए बहुत राहत देने वाला है।

वहीं छात्रा पूजा सिंह ने कहा कि बस स्टॉप दूर होने से हमें स्कूल और कोचिंग पहुंचने में काफी दिक्कत होती थी। अब चौराहे से ही बस मिल जाएगी तो समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।निगोहां प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि यह फैसला हमारी मुहिम की सफलता है। क्षेत्र के हजारों लोगों की आवाज़ आखिरकार सरकार तक पहुंची और अब यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हम आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। ग्रामीणों और यात्रियों का कहना है कि इस फैसले से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और लखनऊ आने-जाने में आसानी होगी।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *