ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही से मुख्य सड़क पर भरा रहता है पानी व कीचड़ – ग्रामीण

Spread the love

  • पानी भराव से निजात पाने व नाली निर्माण कार्य के लिए के सीएम पोर्टल पर पर ग्रामीणों ने की शिकायत

बहादुरपुर, बस्ती। विकासखंड बहादुरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत डेवाडीहा में मुख्य मार्ग पर जल जमाव है एवं जल जमा होने के कारण मुख्य मार्ग पर कीचड़ इकट्ठा रहता है । गांव का मुख्य होने के कारण गंदगी युक्त भरा पानी व इकट्ठा हुए कीचड़ में मजबूर होकर ग्रामीणों को आना जाना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राम लगन कनौजिया व सचिव सत्यम सिंह समेत विकासखंड बहादुरपुर के जिम्मेदार अधिकारियों को जल जमाव की समस्या को लेकर मामले को अवगत कराया है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान व सचिव ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया । ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही से समस्त ग्राम वासियों को पानी और कीचड़ में आना जाना पड़ रहा है ।

ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग भरे पानी व कीचड़ से निजात पाने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया है और मांग किया है कि जल जमाव की समस्या को संज्ञान में लेकर ग्रामीणों की समस्याओं को तत्काल निस्तारण किया जाए एवं मुख्य मार्ग पर भरे पानी को निकालने के लिए नाली निर्माण कार्य कराया जाए जिससे मुख्य मार्ग पर भरा पानी नाली के रास्ते बाहर निकल जाए । मुख्य मार्ग पर पानी भरा होने से सड़क कमजोर हो जाती है और जल्दी उखड़ जाती हैं ।


सूत्रों की माने तो सड़क निर्माण कार्य में ग्राम प्रधान राम लखन कनौजिया ने जमकर भ्रष्टाचार किया है । गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण कार्य होने से सड़क का लेवल ऊंचा नीचा है जिससे पानी व कीचड़ सड़क पर बड़ा रहता है यदि सड़क की लेवल एक समान अर्थात ऊंचा होता तो मुख्य मार्ग पानी व कीचड़ इकट्ठा न होता । अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद ग्रामीणों को जल भराव व कीचड़ से निजात मिल पाती है या नहीं ।मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच किस अधिकारी को मिलता है ? और जांच अधिकारी द्वारा जांच कर क्या जांच आख्या रिपोर्ट मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपलोड किया जाता है ? जिसको लेकर ग्राम पंचायत डेवाडीहा में तरह-तरह की चर्चा चल रही है ।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *