शिक्षक दिवस पर अटेवा ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु रखा उपवास

Spread the love

बस्ती। ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) इकाई बस्ती ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पुरानी पेंशन बहाली हेतु उपवास रखा।
जिलासंयोजक तौआब अली ने कहा कि देश के शिक्षकों कर्मचारियों का वास्तविक सम्मान उनके बुढ़ापे लाठी पुरानी पेंशन है। हम सरकार से मांग करते हैं कि शिक्षक दिवस के सम्मान में शिक्षकों कर्मचारियों के लिए फिर से पुरानी पेंशन चालू किया जाए। जिससे उनका बुढ़ापा सुरक्षित हो सके।


मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी , आय व्यय निरीक्षक डॉ कमलेश चौधरी ने कहा कि नई पेंशन और यूनिफाइड पेंशन में अनेक खामियां हैं जो हमारे लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसे वापस लेकर सरकार को पुनः पुरानी पेंशन बहाल करना चाहिए। उपवास को समर्थन दे रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा, प्रदेशीय मंत्री ध्रुव नारायण चौधरी , जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का हक है, इससे वंचित रखना कर्मचारियों के साथ अन्याय है।


अटेवा के संरक्षक प्रमोद ओझा, बृजेश वर्मा,देवेंद्र तिवारी जिला मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षक कर्मचारी को सरकार पुरानी पेंशन बहाल कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करे।यही उसका असली सम्मान है।
इस दौरान राकेश सिंह अमर चंद, बाबूराम वर्मा,विपिन कुमार,राहुल चौधरी,रमेश कुमार,रामनाथ सहित अटेवा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उपवास रखा।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *