उदासीन संगत बड़ा फाटक पर चार दिवसीय गुरुपर्व महोत्सव सम्पन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
टाण्डा अम्बेडकरनगर।
नगर क्षेत्र के छज्जापुर स्थित उदासीन संगत बड़ा फाटक पर चार दिवसीय गुरुपर्व महोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी संगत परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। महोत्सव के दौरान हवन, भव्य भंडारा और गुरुजनों को समर्पित विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

गुरुपर्व महोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सांसद रितेश पांडेय, टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी अजय कुमार विशाल वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा, सपा नेता चन्द्रभान यादव, मदरसा मंज़र हक के प्रबंधक हाजी अशफाक अंसारी, प्रोफेसर बलराम त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन टाण्डा हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, संदीप यादव, कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्य अमित मिश्रा सहित कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।

उदासीन संगत बड़ा फाटक के महंत डॉ. चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया और कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *