अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, कानून व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता : एसपी अभिजीत आर. शंकर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर ( प्रमोद वर्मा)।
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पदभार संभालने के बाद पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि जनता का विश्वास पुलिस पर कायम रहे।

एसपी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और पत्रकारिता के बीच समन्वय से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की सुरक्षा और समस्याओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को पूरी मजबूती से धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने दोहराया कि जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। नवागत एसपी अभिजीत आर. शंकर अपनी सख्त कार्यशैली और त्वरित निर्णय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले जिन जनपदों में उनकी तैनाती रही, वहां अपराध पर नियंत्रण और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने में उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। अंबेडकरनगर में भी उनसे जनता को कड़े और पारदर्शी कदमों की उम्मीद है।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *