दबंगई से रास्ता अवरुद्ध, जलभराव से बढ़ी बीमारी की आशंका

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा भस्मा में दबंगई के चलते ग्रामीणों का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। गाँव निवासी दिलीप कुमार पुत्र झगरूराम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि विपक्षी अजय पुत्र हौसिला ने पुराने सार्वजनिक रास्ते पर अवैध दीवार खड़ी कर दी है। यही रास्ता प्रार्थी समेत दर्जनों ग्रामीणों के लिए आवागमन का एकमात्र मार्ग था।

रास्ता बंद होने से न केवल ग्रामीणों का आना-जाना ठप हो गया है बल्कि बरसात का पानी भी निकल नहीं पा रहा है। इससे पूरे गाँव में जलभराव, कीचड़ और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके चलते संक्रामक रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है। पीड़ित का कहना है कि इस प्रकरण की शिकायत 21 जून और 19 जुलाई को तहसील दिवस पर भी की गई थी, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल ने विपक्षी के दबाव में आकर बिना स्थलीय जांच किए गलत आख्या भेज दी, जिससे अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पुराना रास्ता और जलनिकासी बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित बीमारियों से बचाव हो सके।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *