मिशन शक्ति में नई ऊर्जा भर रहीं महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को महिला थाना अध्यक्ष ज्योति वर्मा ने नई दिशा दे दी है। अपने सक्रिय प्रयासों से वह न केवल महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैला रही हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी पेश कर रही हैं।


मंगलवार को उनकी अगुवाई में महिला पुलिस टीम बीएन इंटर कॉलेज पहुंची, जहां छात्राओं को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता और आपात स्थितियों में उठाए जाने वाले कदमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही चौराहों व बाजारों से गुजर रहे छात्र-छात्राओं को रोककर उन्हें भी सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए गए। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को वोमेन पावर लाइन-1090, 181, 112, सीएम हेल्पलाइन-1076 सहित विभिन्न योजनाओं व सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

थाना परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला थाना अध्यक्ष ज्योति वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है। लगातार हो रही इस तरह की गतिविधियों से महिला थाना अध्यक्ष ज्योति वर्मा और उनकी टीम जिले में महिलाओं और छात्राओं के बीच आत्मविश्वास और सुरक्षा की नई अलख जगा रही हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *