श्रवण धाम में मूर्ति की लाइटिंग खराब, भ्रष्टाचार की झलक

Spread the love

अम्बेडकर नगर।
जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल में एक ओर शासन-प्रशासन इसे आकर्षक बनाने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर श्री राम जी की मूर्ति के पास लगाई गई शोभायमान लाइटिंग मात्र एक वर्ष भी नहीं चली और अब बंद हो गई है।

oplus_131072


स्थानीय लोगों ने बताया कि लाइटिंग के तार टूटकर झूल रहे हैं, जिससे न केवल धाम की शोभा प्रभावित हुई है, बल्कि इसे भ्रष्टाचार की एक चेतावनी भी माना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने कम समय में लाइटिंग खराब हो जाने का अर्थ है कि निर्माण और रख-रखाव में गुणवत्ता की कमी और वित्तीय अनियमितता हुई है।


श्रद्धालु और स्थानीय निवासी इस मामले पर नाराज हैं। उनका कहना है कि धाम में भारी निवेश किया गया, लेकिन पर्याप्त देखभाल न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। उनका कहना है कि लाइटिंग खराब होने से न केवल दर्शनियों की संख्या प्रभावित हो रही है, बल्कि धार्मिक आयोजनों और पर्यटन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस लापरवाही पर ध्यान दिया जाएगा और धाम की शोभा फिर से बहाल की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *