एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन सम्पन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई के उपघटक “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” ( माइक्रोइरीगेशन) अन्तर्गत 50 कृषकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 23 सितम्बर, 2025 को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम राजकीय डा० अम्बेडकर उद्यान में जिला उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र चन्द्र चौधरी के अध्यक्षता में कराया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र पांती के अध्यक्ष / वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० रामजीत व अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा विभागीय योजना के साथ पर “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” में जनपद का प्राप्त लक्ष्य व प्रगति तथा 75 से 90 फीसदी अनुदान अनुदान के बारे में बताया गया। साथ ही ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई से नैनो यूरिया व नैनो डी. एपी. का प्रयोग व उससे लाभ तथा उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तृत चर्चा की। के. वी. के. के अध्यक्ष डा० रामजीत द्वारा कृषकों के मध्य जल संचयन व वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करने व विभिन्न फसलों में अलग सिंचाई तकनीक अपनाने की सलाह दी तथा असमय वर्षा एवं कम अवधि में अधिक वर्षा होने से वाटर लेवल के रिचार्ज न होने को समस्या पर चर्चा करते हुए जल प्रबन्धन की तकनीकी से कृषकों को रूबरू कराया गया।

पशुपालन के वैज्ञानिक डा० प्रशान्त कुमार द्वारा प्राकृतिक खेती के माध्यम से जल संचयन पर जोर दिया गया। फसल उत्पादन के सम्बन्ध में वैज्ञानिक डॉ० शिवम कुमार द्वारा दलहनी फसलों में स्प्रिंकलर के उपयोग से उत्पादन व उत्पादकता पर प्रकाश डाला गया। अर्थ इरीगेशन के राम तीरथ व सिगनेट इरीगेश के हरि गोविन्द वर्मा ने ड्रिप व स्प्रिंकलर पद्धति का फसल वार प्रयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सहायक उद्यान निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने किया। अन्त में प्रशिक्षण में आये वैज्ञानिको व कृषकों का जिला उद्यान अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में राकेश गोंड ( उद्यान निरीक्षक) व डा० राकेश वर्मा (उद्यान निरीक्षक) व कृषक रामजनम, चन्द्र प्रकाश, अनिल, सचिन, हिमांशु, सौरभ आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *