अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाली पर बने सीढ़ी-चबूतरे ध्वस्त

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा क्षेत्र में प्रशासन ने गुरुवार को अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मुबारकपुर उत्तरी वार्ड संख्या-5 में नाली पर अवैध रूप से बनाए गए सीढ़ी और चबूतरे को तोड़कर हटवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार शंकर पुत्र देवी प्रसाद और श्यामजी पुत्र बाबूलाल द्वारा नाली के ऊपर सीढ़ी-चबूतरे का निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इस पर अतिक्रमण प्रभारी शमशाद जुबेर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुँचकर अतिक्रमण ध्वस्त कराया।

कार्रवाई के दौरान जलकल अभियंता आशीष कुमार चौहान, मो. अहमद, मो. हुसैन, मो. सुहैल, परवेज अहमद, सफाई नायक और अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *