खेत में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

Spread the love

अंबेडकरनगर।
मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय छात्रा का शव खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा महारानी गीता देवी शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 की छात्रा थी। रोज की तरह वह सुबह करीब 7:20 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंची। दोपहर तक घर न लौटने पर परिजनों ने सहपाठियों से संपर्क किया तो पता चला कि वह आज स्कूल गई ही नहीं।

परिजन और ग्रामीण खोजबीन में जुटे तो पहले उसका एक जूता मिला, फिर दूसरा जूता, उसके बाद खेत में साइकिल और बैग भी पड़े मिले। थोड़ी ही दूरी पर गन्ना और धान की फसल के बीच छात्रा का शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार, छात्रा के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और चेहरे पर चोट के निशान थे। इससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी पूर्वी श्यामदेव, सीओ अनूप कुमार सिंह और कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। वहीं स्वॉट और सर्विलांस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। अभिभावक अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जता रहे हैं। एएसपी श्यामदेव ने कहा कि घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

Related Posts

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

सिलावट गांव में गूंजे राम-जयकारे, राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की जीवंत प्रस्तुति ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveरबीद्र कुमार सिंह अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावट गांव में मंगलवार की रात्रि को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *