आंगनबाड़ी केंद्र बना भूसा व कंडे रखने की जगह, ननिहालों को नहीं नसीब हो सका उनका भवन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
जिले के जलालपुर विकासखंड अंतर्गत फखरपुर गांव में बच्चों की शिक्षा और पोषण के लिए बना आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम प्रधान की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। शासन की मंशा थी कि इस भवन में छोटे-छोटे ननिहालों को शिक्षा और सुविधाएं मिलें, लेकिन हकीकत यह है कि भवन बच्चों के बजाय जानवरों के लिए भूसा और गोबर के कंडे रखने की जगह बन गया है।

काफी समय पहले इस आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। यहां बच्चों की पढ़ाई होनी थी, लेकिन अब बच्चे मजबूरी में पास के प्राइमरी स्कूल जाकर पढ़ रहे हैं। भवन की हालत ऐसी हो गई है कि उसकी दीवारों पर किया गया रंग-रोगन भी उड़ चुका है और वह उपयोग में आने से पहले ही बेकार होता जा रहा है। उसके आसपास झाड़ियां घास फूस उग आई है।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन ने बड़ी मंशा के साथ बच्चों के लिए यह भवन तैयार कराया था, लेकिन ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते इसका उपयोग ही नहीं हो पाया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक छोटे बच्चों को उनके हक से वंचित रखा जाएगा।


Spread the love

Related Posts

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के…


Spread the love

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *