डिजिटल युग में साइबर अपराधों से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक :- एसपी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस विभाग द्वारा छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह के निर्देशन तथा मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. संगीता के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि किसी भी अनजान वीडियो कॉल को रिसीव न करें और पुराने मोबाइल को बेचने से पहले उसे पूरी तरह रिसेट अवश्य करें। उन्होंने कहा कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत अपने परिचितों से संपर्क करें।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव ने अपने वक्तव्य में शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1930 और 1076 की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1090 पर शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

मिशन शक्ति प्रभारी एसआई शिवांगी त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के सभी 1647 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है, जहां महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु समर्पित हेल्प डेस्क कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह ने कहा कि सशक्त नारी ही समृद्ध प्रदेश की पहचान है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे मिशन शक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर स्वयं और समाज को जागरूक बनाएं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सघन प्रयासों से प्रदेश में महिला अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है, जो महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत है।

इस अवसर पर डॉ. संगीता ने पोषण के पांच सूत्रों पर चर्चा की, जबकि डॉ. वेलेंटाइन प्रिया ने एनीमिया से बचाव के उपाय बताए। सुश्री सीता पांडे ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब तक लगभग 25.96 लाख बेटियां इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा, प्रो. अरुणकांत गौतम, कुंवर संजय भारती, डॉ. रविंद्र वर्मा, डॉ. अनूप पांडेय, डॉ. सतीश उपाध्याय, डॉ. महेंद्र यादव और विद्याधर मिश्र सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *