महरुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पटाखों का जखीरा बरामद — एक गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। दीपावली पर्व के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महरुआ थाना पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

महरुआ थानाध्यक्ष यादवेन्द्र सोनकर के निर्देशन में उपनिरीक्षक पूजा शुक्ला, उपनिरीक्षक अमित सिंह, हेड कांस्टेबल धीरज कुमार तथा कांस्टेबल नितिन सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर महरुआ गोला स्थित एक मकान/दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां अवैध रूप से भंडारित भारी मात्रा में पटाखे मिले, जिनमें 130 नग सुतली बम, 6000 नग मिर्ची बम तथा 41.5 किलो लहसुन बम शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से आरोपी शिव कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम निवासी महरुआ गोला (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। बरामद माल को कब्जे में लेकर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। महरूआ थानाध्यक्ष यादवेन्द्र सोनकर ने बताया कि दीपावली के दृष्टिगत अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *