निःशुल्क नेत्र शिविर में मिली नयी रोशनी की उम्मीद दर्जनों मरीज अयोध्या आप्रेशन हेतु रवाना

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेमरीबाजार स्थित बलराम चश्मा घर के सौजन्य से आंख अस्पताल अयोध्या फेकों सेन्टर द्वारा निःशुल्क आंख जांच एंव मोतियाबिन्द जांच शिविर का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के कैम्प आर्गनाइजर डाक्टर सुरेंद्र प्रताप सिंह एंव डाक्टर सत्यारफ राय की देखरेख में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजो ने आंख की जांच कराई।
भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत निःशुल्क आप्रेशन एंव लेंस सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। जांच उपरांत दर्जनों मरीज़ों को बलराम चश्मा घर से फेकों सेन्टर अयोध्या भेजा गया।

जहां उनका आप्रेशन निःशुल्क किया जायेगा।
आयोजक बलराम प्रजापति ने बताया कि समाज सेवा ही हमारा संकल्प है और इस तरह के शिविरों से जरुरतमंदो को बहुत राहत मिलती है। उन्होनें आगे भी नियमित अंतराल पर आगे भी शिविर लगाने की बात कही।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *